इस फल के छिलके से बनाए घर में Organic Fertilizer
Moneycontrol News May 17, 2024
By Roopali Sharma
अक्सर लोगों की यह समस्या होती है कि पौधे नहीं खिलते और जब खिलते भी हैं तो उनका हल भी बेहाल हो जाता है
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के छिलके का उपयोग करके आप पौधों को कीट रहित और हरा-भरा रख सकते हैं
हम सभी आम खाने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं, लेकिन अब ऐसा न करें क्योंकि आम के छिलके का इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है
अगर आप प्लांट के लिए नेचुरल खाद का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप घर पर आम के छिलकों की सहायता से नेचुरल खाद बना सकती हैं
आइए जानते हैं कि आम के छिलके से नेचुरल खाद कैसे तैयार कर सकते हैं
आम के छिलके से खाद बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी छिलकों को एक तरफ इकट्ठा कर लें
अब एक बड़े बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें और इन टुकड़ों के साथ थोड़ा नमक डालकर पका लें
लगभग 15 से 20 मिनट तक पका लें और फिर गैस बंद कर दें. इसका पानी निकाल लें और छिलके को तीन-चार दिन तक इसे ऐसे ही रखा रहने दें
3-4 दिन बाद जब आप देखेंगे तो यह खाद के रूप में पूरी तरह तैयार हो चुका है. अब आप इसका उपयोग पौधों के विकास के लिए कर सकते हैं
WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर!
Find out More