नहीं गंवाना चाहते मेहनत की कमाई तो अपनाएं ये टिप्स

Moneycontrol News April 30, 2024

By Roopali Sharma

वैसे तो देश डिजिटल पेमेंट की तरफ बढ़ रहा है पर फिर भी हमें कई बार कैश की जरूरत पड़ जाती है

ऐसे में ATM Card या Debit Card के जरिये हम आसानी से कैश विड्रॉ कर सकते हैं

अगर आपका कार्ड कैश निकालते समय एटीएम में फंस जाता है तो सावधान हो जाएं

क्योंकि आपकी वहां एक गलती और एक बड़ी धोखाधड़ी का कारण बन सकती है

एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त हमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है

आज हम आपको बताते हैं कि आपको ATM का इस्तेमाल करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

 एटीएम से पैसा निकालने जब भी जाएं तो लोकेशन का खास ख्याल रखें

इस बात का ध्यान रखें कि पैसा निकालते वक्त एटीएम के अंदर कोई और ना हो

पैसा निकालने के बाद अपने मोबाइल से स्टेटमेंट जरूर चेक करें

जब भी ATM पिन दर्ज करते हैं तो उसे कैमरे की नजर से बचाकर ही भरें.  दरअसल, हैकर्स कैमरे को हैक करके आपके ATM पिन को देख सकते हैं

शॉपिंग मॉल में आप जब भी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको OTP के जरिये ही ट्रांजेक्शन करना चाहिए

अगर गलती से आपके साथ फ्रॉड हो जाता है तब आपको जल्द से जल्द पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी चाहिए

चारधाम यात्रा में सरकार ने तय की श्रद्धालुओं की डेली लिमिट
Find out More