by Roopali Sharma | SEP 30, 2024

1 अक्टूबर से बदलेंगे Tax के नियम बजट में हुआ ऐलान!

हर महीने में कुछ ना कुछ नियमों में बदलाव होता रहता है, जिसके मद्देनजर अगले महीने से भी कुछ बदलाव हो रहा है. अक्‍टूबर से कुछ ऐसे नियमों में बदलाव  होने जा रहा है  

आधार कार्ड  से लेकर Income Tax को लेकर बड़े बदलाव 1 अक्‍टूबर से होने जा रहे हैं. इन सभी बदलाव का ऐलान केंद्रीय बजट 2024 में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने किया था  

Repurchase of Shares एक अक्टूबर से शेयरों की बाय बैक पर डिविडेंड्स की तरह ही  शेयरहोल्डर लेवल के टैक्स लागू होंगे.  इससे निवेशकों पर टैक्स का बोझ बढ़ जाएगा

Aadhaar Enrolment ID पैन कार्ड के लिए आवेदन करने या इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए अब आधार Enrollment ID के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी. 1 अक्टूबर से यह नियम लागू हो जाएगा

Securities Transaction Tax बजट 2024 ने फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) पर Securities Transaction Tax (STT) को 0.02 प्रतिशत और 0.1 प्रतिशत बढ़ा दिया है

Floating Rate Bonds TDS बजट 2024 में यह घोषणा की गई थी कि 1 अक्टूबर 2024 से फ्लोटिंग रेट बॉन्ड  सहित केंद्र और राज्य सरकार के कुछ बॉन्ड से 10% की दर से TDS काटा जाएगा

TDS Rates इस साल के बजट में टीडीएस रेट को लेकर फाइनेंस बिल में धारा 19DA, 194H,  194-IB और 194M के तहत भुगतान के लिए TDS दर 5% से घटाकर 2% कर दी गई

Vivad Se Vishwas Scheme सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने डायरेक्ट टैक्स विवाद से  विश्वास स्कीम 2024 का ऐलान किया है. इसके जरिए इनकम टैक्स विवाद के मामले  में पेंडिंग अपीलों को सेटल किया जाएगा

माँ का श्रृंगार रहता है अधूरा अगर ना किया इनका उपयोग!
Find out More