राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं दिलजीत दोसांझ जानिए उनकी Net Worth 

Moneycontrol News April 30, 2024

By Roopali Sharma

दमदार एक्टिंग और गानों से सभी के दिलों में बसने वाले दिलजीत दोसांझ सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपना नाम बना चुके हैं

दिलजीत का कॉन्सर्ट सुनने के लिए लाखों लोग आते हैं और सेलेब्स भी इसमें शामिल होते हैं. उन्हें बेस्ट सिंगर माना जाता है

दिलजीत ने पंजाबी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपना दम दिखाया है. ‘जट्ट एंड जूलियट’, ‘सज्जन सिंह रंगरूट’, ‘शाड्डा’, ‘उड़ता पंजाब’ जैसी हिट फिल्में की हैं

दिलजीत दोसांझ ने कड़ी मेहनत करके अपना नाम कमाया है. सिंगर करोड़ों के मालिक हैं और उनके पास लग्जरी घर और कारों का कलेक्शन है

मुंबई में दिलजीत दोसांझ की प्रॉपर्टी है. मुंबई के खार में उनका 3 BHK अपार्टमेंट है.जिसकी कीमत 10 से 12 करोड़ है

दिलजीत अक्सर विदेशों में कॉन्सर्ट करते हैं. इसलिए उन्होंने कैलिफोर्निया में भी आलीशान घर खरीद रखा है

दिलजीत के पास टॉप मॉडल की महंगी गाड़ियां हैं. उनके पास Porsche Cayenne, Porsche Panamera, मर्सिडीज G63 AMG, Mitsubishi Pajero जैसी कारें हैं

रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलजीत दोसांझ की नेट वर्थ करीब 20 मिलियन डॉलर यानी 140 से 150 करोड़ के आस-पास है

सलाना कमाई की बात करें तो दिलजीत साल भर में करीब 12 करोड़ रुपये कमाते हैं

कहीं आप घर के मुख्य द्वार पर तो नहीं रखते ये चीजें?
Find out More