by Roopali Sharma | OCT 03, 2024
Miss Universe India 2024 का खिताब जीतने वाली रिया सिंघा के पास एक और बड़ा मौका है. रिया अयोध्या पर आधारित रामलीला में सीता की भूमिका निभाएंगी
करीब 42 कलाकार इस रामलीला का हिस्सा बनेंगे. मनोज तिवारी बाली की भूमिका निभाएंगे और रवि किशन सुग्रीव की भूमिका निभाएंगे
इसके अलावा राकेश बेदी राजा जनक, अंजलि शुक्ला पार्वती, मनीष सिंह रावण, पायल गोगी कपूर शूर्पणखा, कुमारा कन्हैया सिंह भरत और अनिमेष लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे
सीता के किरदार में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा दिखेंगी. ये पहली बार होगा जब कोई मिस यूनिवर्स इंडिया सीता का किरदार निभाने वाली है
रिया कहती हैं कि ये वर्ष मेरे लिए कई मायनों में खास है. प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से मुझे विश्व की सबसे बड़ी रामलीला में सीता का किरदार निभाने का अवसर मिला
पिछले साल फिल्मी रामलीला को ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म पर 36 करोड़ लोगों ने देखा था. इस बार यह संख्या 50 करोड़ पहुंचने की संभावना है
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामलीला 3 अक्टूबर को शुरू होगी और 12 अक्टूबर तक चलेगी. इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर रोजाना शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक किया जाएगा
रिया सिंघा ने इस साल Miss Universe का खिताब जीता है. इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला और हरनाज संधू को भी मिस यूनिवर्स के तौर पर मान्यता मिली थी