जानिए कौन हैं इशिता किशोर जिन्होंने किया UPSC एग्जाम टॉप?
Moneycontrol News April 30, 2024
By Roopali Sharma
इशिता किशोर ने साल 2022 की UPSC CSE की परीक्षा को टॉप किया था. वे बिहार के पटना की रहने वाली हैं
इशिता ने साल 2017 में दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेजुएशन के बाद अगले दो सालों तक उन्होंने Ernest and Young Company में नौकरी की है
नौकरी के दौरान इशिता अपने करियर को लेकर कुछ तय नहीं कर पा रही थीं
इशिता के मुताबिक, कभी उनका मन MBA करने का होता तो कभी इकोनॉमिक्स से MA करने का
इस बीच उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी का मन बनाया
एक बार जब इशिता ने UPSC की तैयारी का मन बना लिया तो उन्होंने नौकरी छोड़ दी. इसके बाद वे घर पर रहकर UPSC की तैयारी करने लगीं
इशिता ने इंटरव्यू से पहले कोचिंग भी ली थी. पहले दो प्रयासों में उन्हें असफलता हाथ लगी थी
इशिता रोजाना 8 से 9 घंटे तक पढ़ाई करती थीं. वे मानसिक रूप से खुद को फिट रखने का प्रयास भी करती थीं
इस बीच उनकी मां ने उनका हौसला बढ़ाया. इशिता फिक्स रुटीन के साथ स्टडी करती थीं
इन्हीं सब वजहों से आखिरकार अपने तीसरे प्रयास में इशिता ने वो सब कर दिखाया और साल 2022 में UPSC टॉप कर लिया
नहीं गंवाना चाहते मेहनत की कमाई तो अपनाएं ये टिप्स!
Find out More