रोमांटिक पलों को बना देंगी बेहद खास ये बेस्ट जगहें!
Moneycontrol News May 03, 2024
By Roopali Sharma
अगर आप भी हनीमून ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, वो भी कम बजट में तो फिर ये स्टोरी आपके लिए ही है
ऐसे में आप केरल की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं, साथ ही कई सारी खूबसूरत यादें भी बना सकते हैं
हनीमून के लिए केरल Indian Tourists की सूची में हमेशा से ही टॉप पर रहा है
प्राकृतिक खूबसूरती से भरा यह राज्य हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है
यहां हम आपको केरल की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं
केरल के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक अलेप्पी को बिल्कुल स्वर्ग कहा जा सकता है
Alleppey
केरल का वागामोन क्षेत्र अपने सुंदर चाय बागानों के लिए प्रसिद्ध है. पत्तियों से आने वाली खुशबू और ताजगी भरी हवा इन चाय बागानों में टहलने का अनुभव और भी यादगार बना देती है
Vagamon
केरल में स्थित कोवलम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां कई पहाड़ी झरने हैं जो बेहद रोमांटिक जगह है
Kovalam
केरल का सबसे ज्यादा फेमस हिल स्टेशन मुन्नार है. यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बाग और नीलकुरुंजी यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं
Munnar
अपनी नेचुरल ब्यूटी के कारण टूरिस्ट को अपनी ओर खींचता है. वर्कला सन बाथ, नाव की सवारी, सर्फिंग और हर्बल मसाज के लिए फेमस है
Varkala
अगर आपने अपने हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर केरल को चुना है तो इन जगहों पर जाना न भूलें
Akshaya Tritiya पर सोना-चांदी नहीं, घर लाएं ये चीजें, होगी धन वर्षा!