मोहम्मद शमी ने लिया घर पर गोल-गप्पे का स्वाद!

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 17, 2024

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी खेल के अलावा पर्सनल लाइफ के वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव शमी अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं

शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे घर पर ही गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं

टेबल पर गोलगप्पे, खट्टा पानी और मसाला रखा है. वे एक गोलगप्पे में खुद ही सभी चीजें डालकर खाते नजर आ रहे हैं

शमी के इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. यूजर्स ने इस वीडियो पर अलग- अलग प्रतिक्रियाएं भी दीं

आपको बता दें कि अगले महीने शुरू हो रहे T-20 वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद शमी फिट नहीं हैं

मोहम्मद शमी की फरवरी में एकल सर्जरी हुई है. वे इसके बाद से रिकवरी कर रहे हैं

शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. शमी ने 7 मैच में 24 विकेट झटके थे. T-20 वर्ल्ड कप में उनका न होना टीम के लिए नुकसानदेह है

बोल्ड फैशन के लिए फेमस हैं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा, ऐसे रहती हैं फिट
Find out More