घर के बर्तनों में चिपकी है जानलेवा बीमारी , नहीं बरती सावधानी तो होगी परेशानी
By Roopali Sharma
Moneycontrol News May 20, 2024
बर्तन धोते समय कई लोग हाइजिन का ख्याल नहीं रखते हैं. जल्दबाजी में बर्तन को उस तरीके से नहीं धुलते हैं जैसी जरूरत होती है
अगर आप बर्तन धोते समय प्रॉपर हाइजिन का ख्याल नहीं रखते हैं, तो उस बर्तन में परोसा गया खाना खराब हो सकता है
इन बर्तन में रखे गए पकवान से बदबू आ सकती है. साथ ही इसमें हानिकारक बैक्टेरिया जगह बना सकते हैं
हम आपको बर्तन धोते समय आपसे होने वाली कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं
अगर आप बर्तन धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे अभी रोक दें
गर्म पानी से आप बर्तन में चिपके ग्रीस को हटा सकते हैं, लेकिन ये आपके हाथों के लिए सही नहीं. इससे हाथों में ड्राइनेस आ सकती है
वहीं, अगर गलती से सोप का थोड़ा सा भी पार्ट बर्तन पर छूट जाए तो उसमें परोसे जाने वाले भोजन का स्वाद खराब हो सकता है
अधिकतर लोग बर्तन धोते समय वही, गंदा स्पॉन्ज बार-बार यूज करते हैं. इससे बर्तन पर बैक्टेरिया जगह बना सकते हैं
बर्तन धोने से पहले आप सिंक को सही से साफ नहीं करते हैं तो भी यूटेंसिल्स पर बैक्टेरिया पनप सकते हैं
अगर आप बर्तन धोने के बाद उसे सही से ड्राई नहीं करते हैं तो भी उसमें बैक्टेरिया आसानी से जन्म ले सकते हैं
किचन में बर्तन धोते समय आपको बहुत सावधान रहना चाहिए. नहीं तो आपको भविष्य में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
आम तरबूज का जूस ही नहीं इनकी बर्फियाँ भी खाकर ठंडक पाएं
Find out More