Image Credit: Canva

पूजा की जली हुई बत्ती का ऐसे करें उपयोग!

by Roopali Sharma | JAN O9, 2025

हिंदू धर्म में प्रतिदिन सुबह और शाम पूजा के दौरान दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है. ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होता है

Image Credit: Canva

लेकिन अगर आप दीपक बुझने के बाद उसकी बची हुई बत्ती को फेंक देते हैं, तो ऐसी गलती बिल्कुल न करें. आइए जानते हैं कि इस बत्ती का क्या करना चाहिए

Image Credit: Canva

माना जाता है कि पूजा के बाद बची हुई दीपक की बत्ती को कूड़े में या कहीं इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए. ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है

Image Credit: Canva

पूजा करने के बाद अगर दीपक बत्ती बच जाए, तो उसे फेंकने की बजाए आप जमीन में दबा सकते हैं. इसके लिए साफ- सुथरी जगह का चुनाव करना चाहिए

Image Credit: Canva

अगर आपके घर के आसपास कोई नदी है, तो पूजा के बाद बची हुई दीपक की बत्ती को वहां प्रवाहित किया जा सकता है

Image Credit: Canva

माना जाता है कि दीपक की बची हुई बत्ती को आप किसी पेड़ की मिट्टी के नीचे भी दबा सकती हैं. इस तरीके से बत्ती को जगह देना सही माना जाता है

Image Credit: Canva

बची हुई बत्ती से आप एक उपाय भी कर सकती हैं. इसके लिए लगातार 10 दिनों तक दीपक की बची हुई बत्ती को इकट्ठा  करते रहें

Image Credit: Canva

अब 11वें दिन एक दीपक में सारी बत्तियां डालें और इन्हें चार लौंग और कपूर के साथ जला दें. साथ ही, इसका धुआं अपने घर में दिखाएं

Image Credit: Canva

दीपक की बची हुई बत्ती से यह एक उपाय करने से घर से नकारात्मकता दूर हो सकती है. साथ ही, घर में सकारात्मकता आती है

Image Credit: Canva

दीपक की बची हुई बत्ती को फेंकने से पहले इन बातों का ख्याल जरूर रखें

Image Credit: Canva

Bank Locker से चोरी हो गया गहने, तो नुकसान आपका या बैंक का?
Find out More