शनिवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, बन जाएंगे अधूरे काम

Moneycontrol News May 18, 2024

By Roopali Sharma

हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है. इनमें से शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है

ऐसे में अगर व्यक्ति शनिवार को कुछ विशेष उपाय कर ले, तो इससे उसे विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है

आज हम आपको शनिवार के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी किस्मत बदल सकते हैं

माना जाता है कि शनिवार के दिन व्यक्ति को काला तिल, छाता, उड़द की दाल, सरसों का तेल आदि किसी को दान करना चाहिए. इससे जीवन के दुख दूर होते हैं

शनिवार के दिन काले रंग के कुत्ते की सेवा करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन काले कुत्ते को रोटी पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगाकर खिलाना चाहिए

शनिवार के दिन किसी शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है

माना जाता है कि शनिवार को शनिदेव की पूजा के दौरान उन्हें धूप, दीप, फूल और तेल जरूर अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं

मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को शनि की कथा का पाठ करना बहुत फलदायी माना जाता है. इससे शनि दोष कम होता है और जीवन में खुशहाली आती है

माना जाता है कि शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं. ऐसे में व्यक्ति को इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए

शनिवार के दिन ये उपाय करना फलदायी माना जाता है. इससे आपकी सफलता के रास्ते खुल जाते हैं

सऊदी अरब ने रचा नया फैशन शो का इतिहास!
Find out More