इंद्रधनुष की तरह मौसम के साथ रंग बदलती है ये नदी!

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 07, 2024

दुनिया में एक से एक नमूना देखने को मिलता है. इसमें कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें इंसानों ने कभी नहीं देखा होता है

आज हम आपको ऐसी ही एक अजीब नदी के बारे में बताने जा रहे हैं.  जिसका पानी हर मौसम में रंग बदलता रहता है

इस नदी के पानी का रंग अलग-अलग होता है.  इस नदी में कई और भी खास बातें हैं जो शायद ही किसी को पता होगी

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस नदी के पानी का रंग कभी लाल, तो कभी पीला  तो कभी नीला हो जाता है, इसलिए इस नदी को ‘लिक्विड रेनबो’ रिवर कहते हैं

इस नदी का असली नाम कैनो क्रिस्टल्स है और ये कोलंबिया में स्थित है. यहां पर घूमने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं

यहां पर एक बार में 7 लोग से ज्यादा घूमने के लिए नहीं जा सकते और पूरे दिन में सिर्फ 200 लोग ही इस नदी को घूमने के लिए जाते हैं

ये नदी जून से लेकर नवंबर तक के महीने में ही अपना रंग बदलती है. दरअसल,  इस नदी में क्लैवीगैरा नाम का पौधा होता है जिसकी वजह से नदी का रंग बदलते रहता है

अधिकतर दिनों में इस नदी के पानी का रंग हल्का लाल या फिर गुलाबी होता है

लेकिन कभी-कभी इस नदी का पानी हरा, नीला, पीला और बैंगनी रंग का भी होता है

चेहरे पर घूंघट ओढ़े एक्ट्रेस ने रैंप पर बिखेरा ऐसा जलवा!
Find out More