by Roopali Sharma | OCT 12, 2024
जीवन में रिश्तों का बहुत अधिक महत्व है. वे रिश्ते जिनमें प्यार और सम्मान हों ऐसे संबंध जीवन में आगे बढ़ने, कुछ बड़ा करने की हमेशा प्रेरणा देते रहते हैं
ज्योतिष शास्त्र की मदद से आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर वो कौन सी राशि है जिनकी आपस में जोड़ी बनने से रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा होने की संभावना है
Aries & Cancer आग और पानी का आपस में कोई संबंध नहीं हो सकता. ठीक उसी तरह कर्क राशि और मेष राशि के लोगों का आपस में किसी भी तरह का कोई मेल नहीं हो सकता
Taurus & Leo सिंह राशि के लोगो को हमेशा ध्यान और प्यार की आवश्यकता होती हैं. लेकिन वृषभ राशि वाले उन्हें वह प्यार नहीं दे पातें. वृषभ राशि वाले लोग अपना रास्ता खुद बनाना जानते हैं
Gemini & Scorpio मिथुन राशि के वाले वृश्चिक राशि के लोगों के केयरिंग स्वभाव के कारण उनकी तरफ बहुत जल्द आकर्षित हो जाते हैं. लेकिन वृश्चिक राशि के लोग मिथुन राशि वाले आने प्यार से संतुष्ट महसूस नहीं करा पाते
Virgo & Sagittarius अपने सौम्य और शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले कन्या राशि के लोग, धनु राशि वालों से हुई गड़बड़ी को कभी ठीक नहीं कर पाते
Pisces and Libra मीन और तुला राशि के लोग एक दूसरे के लिए सबसे खराब परिस्थितियां उत्पन्न करते हैं. मीन राशि वाले शांत और सौम्य स्वभाव के लोगों को पसंद करते हैं
Capricorn & Leo मकर राशि वालों का प्यार करने का तरीका सिंह राशि के लोगों को प्यार का एहसास नहीं कर पाता. मकर राशि के वालों के साथ वह खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं
Libra & Virgo तुला राशि वाले थोड़े लापरवाह होते हैं इसके विपरीत कन्या वालों का नेचर काफी केयरिंग होता है. इसलिए इन दोनों की आपस में कभी नहीं बनती
ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि ये ऐसी जोड़ियां होती हैं, जो राशि के चिन्हों को मिलाकर बनाई गई हैं. साफ शब्दों में समझें तो दो राशियों एक दूसरे के लिए अनुकूल नहीं होती हैं