US के 10 वैज्ञानिक या तो मारे गए या गायब हुए! UFO और न्यूक्लियर पर कर रहे थे काम, 2023 से चल रहा ये सब

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने कहा कि उन्होंने अभी संबंधित एजेंसियों से इस बारे में बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने जवाब ढूंढने का वादा किया। उन्होंने कहा, “अगर यह सच है, तो निश्चित रूप से यह सरकार और इस प्रशासन के लिए जांच के लायक विषय है। इसलिए मैं आपके लिए इसकी जांच करवाती हूं

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 9:09 PM
Story continues below Advertisement
US के 10 वैज्ञानिक या तो मारे गए या गायब हुए! UFO और न्यूक्लियर पर कर रहे थे काम, 2023 से चल रहा ये सब (FILE PHOTO)

साल 2023 के बीच से एक ऐसा पैटर्न सामने आ रहा है, जिसने अमेरिका की नींद उड़ा दी है। कम से कम 10 अमेरिकी वैज्ञानिक- जो UFO, न्यूक्लियर सिक्योरिटी और डीप स्पेस जैसे बेहद संवेदनशील प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे- या तो रहस्यमय तरीके से मारे गए हैं… या फिर अचानक गायब हो गए हैं। सबसे डराने वाली बात ये है कि इन घटनाओं के पीछे कोई साफ वजह सामने नहीं आई है। न कोई ठोस सुराग… न कोई जिम्मेदार… बस सवाल ही सवाल। व्हाइट हाउस ने अब इस चिंताजनक घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि वह इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट ने कहा कि उन्होंने अभी संबंधित एजेंसियों से इस बारे में बात नहीं की है, लेकिन उन्होंने जवाब ढूंढने का वादा किया। उन्होंने कहा, “अगर यह सच है, तो निश्चित रूप से यह सरकार और इस प्रशासन के लिए जांच के लायक विषय है। इसलिए मैं आपके लिए इसकी जांच करवाती हूं।”

अमेरिकी वैज्ञानिकों का रहस्यमयी गायब होना


ये मामले किसी कोल्ड वॉर की जासूसी फिल्म की तरह लग रहे हैं। इन लापता या मृत वैज्ञानिकों में शामिल हैं:

स्टेवन गार्सिया- सरकारी ठेकेदार, 28 अगस्त 2025 को अल्बुकर्क स्थित कांसस सिटी नेशनल सिक्योरिटी कैंपस में काम करने के बाद अचानक गायब हो गए।

मोनिका रेजा- NASA के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में मटेरियल प्रोसेसिंग की डायरेक्टर, जून 2025 में लापता हो गईं।

फ्रैंक माईवाल्ड- मोनिका रेजा के ही साथी, NASA के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में वैज्ञानिक, जिनकी मौत हुई लेकिन मौत का कारण सार्वजनिक नहीं किया गया।

एंथनी चावेज- प्रसिद्ध लॉस एलामोस नेशनल लेबोरेटरी (जहां परमाणु बम बना था) के स्टाफ सदस्य, जो रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए।

माइकल डेविड हिक्स- नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के रिसर्च वैज्ञानिक। 30 जुलाई 2023 को 59 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। मौत का कारण सार्वजनिक नहीं बताया गया। वे बहुत सक्रिय वैज्ञानिक थे- 80 से ज्यादा रिसर्च पेपर लिखे और DART प्रोजेक्ट (जिसने एस्टेरॉइड की दिशा बदली) और Deep Space 1 मिशन जैसे बड़े मिशनों में योगदान दिया।

मिसौरी के रिपब्लिकन सांसद एरिक बर्लिसन ने इन मामलों की जांच के लिए FBI से अपील की है।

उन्होंने मार्च में X पर लिखा: “एडवांस रिसर्ज से जुड़े कई वैज्ञानिकों और सैन्य कर्मियों के गायब होने की घटना बेहद चिंताजनक है। मैंने पहले ही FBI से जांच की मांग की है और हम जवाब मिलने तक लगातार दबाव डालते रहेंगे।”

US-Iran War: हर व्यक्ति पर बढ़ेगा 3,000 डॉलर का बोझ...जानें 40 दिन की जंग में कौन चुका रहा है भारी कीमत

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।