Get App

Nepal Flash Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ में 300 से अधिक भारतीय लापता, नेपाली विदेश मंत्री का बड़ा दावा

Nepal Flash Flood: भारत के पड़ोसी देश में भयानक बाढ़ और मिट्टी धंसने की घटनाओं के बाद नेपाल और तिब्बत में लगभग 1,000 लोग लापता हैं। नेपाल पुलिस ने बताया कि सीमा के पास के इलाकों में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई। तिब्बत में ग्लेशियर टूटने से मिट्टी धंसने की घटना के बाद करीब 300 भारतीय लोगों के लापता होने की खबर है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 27, 2026 पर 12:10 PM
Nepal Flash Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ में 300 से अधिक भारतीय लापता, नेपाली विदेश मंत्री का बड़ा दावा
Nepal Flash Flood: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि अचानक आई बाढ़ में 300 से अधिक भारतीय लापता हैं

Nepal Flash Flood: नेपाली विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने गुरुवार (27 अगस्त) को कहा कि नेपाल-तिब्बत सीमा के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ के कारण लापता हुए हजारों लोगों में लगभग 300 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। बुधवार (26 अगस्त) को आई अचानक बाढ़ से नेपाल के तीन जिलों में भारी तबाही मची है। नेपाल के विदेश मंत्री खनाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाढ़ में लापता हुए हजारों लोगों में लगभग 300 भारतीय शामिल हैं। खनाल ने यह भी पुष्टि की है कि रसुवा क्षेत्र में आई इस त्रासदी के बाद 160 लोगों की मौत हुई है। जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं।

NDTV ने खनाल के हवाले से कहा, "हजारों परिवार अपना घर खो चुके हैं और कई लोग अब भी लापता हैं। हम अब तक आपदा के पूरे असर का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" नेपाल पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को भोटे कोशी नदी में आई अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। बाढ़ के कारण तीन जिलों में भारी तबाही मची है।

कैसे आई अचानक से बाढ़?

भोटेकोशी की सहायक नदी 'ल्हेंदे' का बहाव एक हिमस्खलन के कारण रुक गया जिससे अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ ने सबसे पहले चीन के साथ नेपाल की सीमा पर स्थित रसुवागढ़ी के पास ‘तिमुरे’ इलाके को अपनी चपेट में लिया। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार लापता हुए लगभग 500 लोगों में कम से कम 133 भारतीय और 37 अनिवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं। लापता भारतीयों में से कम से कम 50 लोग कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें