Get App

नेपाल के मलबे में जिंदगी के निशान तलाशने की आखिरी कोशिश! अपने 36 लापता नागरिकों को बचाने ऑस्ट्रेलिया ने भेजी हाई-टेक 'ड्रोन फौज'

हिमालय में आई भयानक बाढ़ के बाद बचे हुए लोगों की तलाश में मदद करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के आपदा राहत विशेषज्ञ शुक्रवार को नेपाल के लिए रवाना हुए। इस बीच, सरकार ने अपने 36 लापता नागरिकों की सुरक्षा को लेकर "गंभीर चिंता" जताई है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Sep 04, 2026 पर 4:52 PM
नेपाल के मलबे में जिंदगी के निशान तलाशने की आखिरी कोशिश! अपने 36 लापता नागरिकों को बचाने ऑस्ट्रेलिया ने भेजी हाई-टेक 'ड्रोन फौज'
नेपाल में तबाही के बीच ऑस्ट्रेलिया ने भेजी खास टीम, ड्रोन से होगी लापता लोगों की तलाश

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भारत सहित कई देश नेपाल की मदद के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं और मलबों में फंसे लोगों को निकालने के लिए सर्च अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया के आपदा राहत विशेषज्ञ भी लोगों की तलाश में शामिल होने के लिए शुक्रवार को नेपाल के लिए रवाना हुए। वहीं, इस भयानक आपदा के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने 36 लापता नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

बता दें कि 26 अगस्त को ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने के बाद नेपाल में आई अचानक बाढ़ में अब तक 1,200 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 5,000 लोग अभी भी लापता हैं। नेपाल सरकार के मुताबिक, लापता लोगों में 583 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल सरकार के अनुरोध पर 15 सदस्यों वाली 'ऑस्ट्रेलियाई आपदा सहायता प्रतिक्रिया टीम' को तैनात किया गया है। इस टीम में ज्यादातर सदस्य राज्य की आपातकालीन सेवाओं के ड्रोन पायलट हैं।

ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी ने दी जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें