Get App

बच्चों के नाम तक याद नहीं! 70 बच्चों को जन्म देने वाले इस पिता के पास क्यों नहीं है दो जून की रोटी?

अफगान पिता का 58 बच्चों का परिवार गरीबी से जूझ रहा है। घर में खाने और जरूरी चीजों की कमी है। इस मामले के सामने आने के बाद बाल विवाह और बच्चों की देखभाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 4:00 PM
बच्चों के नाम तक याद नहीं! 70 बच्चों को जन्म देने वाले इस पिता के पास क्यों नहीं है दो जून की रोटी?

अफगानिस्तान (Afghanistan) से एक ऐसे परिवार की कहानी सामने आई है, जहां रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल है। परिवार की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि बच्चों को खाना, कपड़े और जूते दिलाना भी आसान नहीं है।

BBC को दिए इंटरव्यू में मोहम्मद सादिक (Mohammad Sadiq) ने बताया कि उनके 70 से ज्यादा बच्चे हैं, जिनमें से 58 जीवित हैं। वह अपनी चार पत्नियों और बच्चों के साथ रहते हैं। परिवार इतना बड़ा है कि उन्हें सभी बच्चों के नाम भी याद नहीं रहते। कई बार वह उन्हें नाम से बुलाने के बजाय ‘बेटा’ या ‘बच्चा’ कहकर पुकारते हैं। परिवार की हालत ऐसी है कि कुछ बच्चे भूखे पेट सो जाते हैं और कई के पास जूते तक नहीं हैं। सादिक का सबसे छोटा बच्चा अभी सिर्फ तीन महीने का है।

गरीबी में इस तरह गुजर रही परिवार की जिंदगी

BBC ग्लोबल विमेन के वीडियो में सादिक के घर की हालत दिखाई गई है। घर में ठीक से दरवाजे और खिड़कियां नहीं हैं। लकड़ी खरीदने के पैसे न होने पर परिवार को कई बार आग जलाने के लिए कागज का इस्तेमाल करना पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें