फ्रांस के अधिकारियों ने बुधवार को बौर्डिओक्स पोर्ट पर खड़े एक क्रूज जहाज में सवार 1,700 से ज्यादा यात्रियों और क्रू मेंबर्स को जहाज के अंदर ही रोक दिया। यह कदम एक यात्री की संदिग्ध नोरोवायरस संक्रमण से मौत के बाद उठाया गया। Ambassador Cruise Line के जहाज Ambition में कुल 1,233 यात्री सवार थे, जिनमें ज्यादातर ब्रिटेन और आयरलैंड के थे।
