Get App

अल्बानिया में प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के साथ क्या किया? जानिए ऐसा वहां क्या हुआ कि बवाल इस हद तक पहुंच गया

Albania Protest: भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बदहाल शिक्षा से सुलग रहे अल्बानिया में गुस्सा इस कदर फूटा कि प्रदर्शनकारियों ने सीधे सुप्रीम कोर्ट के दफ्तरों को ही आग के हवाले कर दिया। प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों छात्रों और नागरिकों के इस 'फ्लेमिंगो' आंदोलन ने देश को रणक्षेत्र बना दिया है। आखिर क्यों भड़का है यूरोप के इस कोने में ऐसा खौफनाक बवाल? जानिए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 10:48 AM
अल्बानिया में प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के साथ क्या किया? जानिए ऐसा वहां क्या हुआ कि बवाल इस हद तक पहुंच गया
प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों छात्रों और नागरिकों के इस 'फ्लेमिंगो' आंदोलन ने देश को युद्ध का मैदान बना दिया है(image- X)

Albania Supreme Court Fire: भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से सुलग रहे अल्बानिया में अब गृहयुद्ध जैसे हालात हो गए है। राजधानी तिराना में पिछले कई दिनों से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन इतने हिंसक हो गए कि गुस्साई भीड़ ने सीधे देश के सुप्रीम कोर्ट के दफ्तरों को ही आग के हवाले कर दिया। आखिर क्यों भड़का है यूरोप के इस छोटे से देश में ऐसा जनसैलाब कि पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जंग छिड़ गई है? आइए आपको बताते हैं इसकी असली वजह।

क्यों भड़का इतना बड़ा बवाल?

अल्बानिया में यह प्रदर्शन 'फ्लेमिंगो' नामक नागरिक और छात्र आंदोलन के बैनर तले हो रहा है। हाई स्कूल और यूनिवर्सिटी के छात्र सोशलिस्ट प्रधानमंत्री एडी रामा (Edi Rama) के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार सड़कों पर हैं।

यह पूरा विवाद तब और भड़क उठा जब सरकार ने एक ऐसे क्षेत्र में बड़े लक्जरी पर्यटन विकास की अनुमति दे दी, जो फ्लेमिंगो का प्राकृतिक आवास माना जाता है। इस प्रोजेक्ट के तार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर से जुड़े होने के कारण मामला और संवेदनशील हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें