टैरिफ वार के बीच टेस्ला ने बंद की चीन में दो मॉडल्स की बुकिंग, BYD दे रही कड़ी टक्कर

USA vs China Tariff War: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते कारोबारी जंग के बीच दिग्गज ईवी कंपनी टेस्ला (Tesla) ने बड़ा फैसला किया है। एलॉन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला ने अपने चाइनीज वेबसाइट पर मॉडल एस और मॉडल एक्स की गाड़ियों के नए ऑर्डर लेना बंद कर दिया है। जानिए चीन में टेस्ला की क्या स्थिति है?

अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 12:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चीन में बनी Tesla के गाड़ियों की मांग कम हो रही है, आंकड़ों से तो यही संकेत मिल रहे हैं।

USA vs China Tariff War: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते कारोबारी जंग के बीच दिग्गज ईवी कंपनी टेस्ला (Tesla) ने बड़ा फैसला किया है। एलॉन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला ने अपने चाइनीज वेबसाइट पर मॉडल एस और मॉडल एक्स की गाड़ियों के नए ऑर्डर लेना बंद कर दिया है। न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ला के वीचैट मिनी प्रोग्राम अकाउंट पर भी इन दोनों मॉडल्स के लिए नए ऑर्डर्स उपलब्ध नहीं हैं। इस मामले में न्यूज एजेंसी ने जब टेस्ला से संपर्क किया तो ईवी कंपनी ने तत्काल कोई जवाब नहीं दिया है।

USA vs China Tariff War: कहां तक पहुंची कारोबारी लड़ाई?

अमेरिका और चीन के बीच कारोबारी जंग लगातार गहराती जा रही है। पहले अमेरिका ने 2 अप्रैल को चीन पर 34 फीसदी का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जिससे इस पर प्रभावी टैरिफ 54 फीसदी हो गया। इसके जवाब में चीन ने भी 34 फीसदी का जवाबी टैरिफ लगाया। ट्रंप ने इसे हटाने को कहा तो चीन के नहीं मानने पर ट्रंप ने 50 फीसदी का टैरिफ और लगा दिया जिससे प्रभावी टैरिफ 104 फीसदी पर पहुंच गया। हालांकि फिर चीन ने जब 84 फीसदी का टैरिफ लगाया तो अमेरिका ने बौखलाते हुए 125 फीसदी के टैरिफ का ऐलान कर दिया। अब सामने आ रहा है कि फेंडेनाइल की तस्करी में चीन के कथित रोल को लेकर लगाए गए 20 फीसदी टैरिफ को मिलाकर चीन पर प्रभावी टैरिफ 125 फीसदी नहीं, 145 फीसदी है।


चीन में बनी Tesla वेईकल्स की गिरी सेल्स

चीन में बनी टेस्ला के गाड़ियों की मांग कम हो रही है, आंकड़ों से तो यही संकेत मिल रहे हैं। चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन (CPCA) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने मार्च में टेस्ला ने चीन में बनी 78,828 ईवी बेची जो सालाना आधार पर 11.5 फीसदी कम रहा। हालांकि मासिक आधार पर चीन में बने मॉडल 3 और मॉडल वाई गाड़ियों की बिक्री 156.9 फीसदी बढ़ी। टेस्ला को चाइनीज कंपनी BYD से इतनी तेज टक्कर मिली है कि काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार BYD इस साल पहली बार 15.7% बाजार हिस्सेदारी के साथ टेस्ला को टॉप ईवी सेलर के रूप में हटाने के लिए तैयार है। टेस्ला का मार्केट शेयर 15.3% पर है।

ट्रेड वार के बीच चीन को एक और झटका, अमेरिकी स्टॉक मार्केट से चाइनीज कंपनियों को बाहर करने की तैयारी

Google Lays Off: गूगल से सैकड़ों एंप्लॉयीज की छुट्टी, इन्हें लगा तगड़ा शॉक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।