Stabbing attack in Amsterdam: नीदरलैंड के एम्सटर्डम शहर में हुई चाकूबाजी की घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। घटना मध्य एम्सटर्डम में डैम स्क्वायर के पास हुई। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। नीदरलैंड पुलिस ने बताया कि गुरुवार (27 मार्च) को एम्स्टर्डम में हमलावर ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग घायल हो गए। एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।
