Get App

गौतम अदाणी को बड़ा झटका! टिकटॉक के मालिक झांग यिमिंग ने कर दिया कमाल

Asia Richest Person Bloomberg: एशिया के रईसों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर हुआ है। टिकटॉक और बाइटडांस के संस्थापक झांग यिमिंग ने भारतीय अरबपति गौतम अदाणी को पछाड़कर 'एशिया के सबसे अमीर इंसान' का खिताब अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, AI में बड़े दांव के चलते यिमिंग की संपत्ति $105 अरब डॉलर के पार निकल गई है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 17, 2026 पर 11:12 AM
गौतम अदाणी को बड़ा झटका! टिकटॉक के मालिक झांग यिमिंग ने कर दिया कमाल
जून में गौतम अदाणी की संपत्ति लगभग $120 अरब डॉलर के स्तर पर थी

Asia's Richest Person: एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में बड़ा फेरबदल हुआ है। टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस के 43 वर्षीय संस्थापक झांग यिमिंग (Zhang Yiming) भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में आक्रामक विस्तार और बाइटडांस के बढ़ते वैल्यूएशन के दम पर झांग यिमिंग की कुल संपत्ति 105 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है।

यिमिंग की संपत्ति में उछाल

मार्च 2019 में ब्लूमबर्ग द्वारा झांग यिमिंग की संपत्ति $13 अरब डॉलर आंकी गई थी। अब महज कुछ ही सालों में इसमें 8 गुना से अधिक का इजाफा हुआ है। ब्लैकराक, फिडेलिटी और टी. रो प्राइस जैसे वैश्विक निवेश फर्मों द्वारा बाइटडांस के वैल्यूएशन में रिवीजन के बाद अकेले इस महीने यिमिंग की संपत्ति में $12 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें