Get App

Asian Games 2026: 14 घंटे इंतजार, न कमरे मिले और न ही खाना...; एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के साथ ये कैसा व्यवहार?

Asian Games 2026: एक रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन गेम्स 2025 के लिए जापान के नागोया पहुंचने के बाद कई भारतीय एथलीटों को 12 से 14 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वैध एक्रेडिटेशन होने के बावजूद उनमें से कई खिलाड़ियों को समय पर अपने कमरे नहीं मिल पाए। जापान से भारतीय खिलाड़ियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 17, 2026 पर 6:59 PM
Asian Games 2026: 14 घंटे इंतजार, न कमरे मिले और न ही खाना...; एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के साथ ये कैसा व्यवहार?
Asian Games 2026: भारतीय एथलीट 14 घंटे से ज्यादा समय तक बिना खाने और बहुत कम सुविधाओं के साथ फंसे रहे (फोटो- फर्स्ट फोस्ट)

Asian Games 2026: जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय खिलाड़ियों को ठहरने की व्यवस्था को लेकर भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। 'The New Indian Express' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई भारतीय एथलीट वैध एक्रिडिटेशन होने के बावजूद 12 से 14 घंटे से अधिक समय तक अपने कमरों के लिए इंतजार करते रहे। इस दौरान उन्हें पर्याप्त भोजन और जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल सकीं। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय खिलाड़ी जिस क्रूज शिप में ठहरने वाले थे, वहां पहुंचने के बाद उन्हें लंबे समय तक कमरों का इंतजार करना पड़ा।

स्थानीय अधिकारियों की ओर से भी उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी। कई खिलाड़ी घंटों तक बिना भोजन और सीमित सुविधाओं के इंतजार करते रहे। सात एथलीटों और दो कोचों वाली भारतीय वुशू टीम बुधवार दोपहर नागोया पहुंची। खबर है कि रजिस्ट्रेशन के समय अलॉट किए गए कमरों की लिस्ट में एक एथलीट और दो कोच के नाम नहीं थे।

वेन्यू पर पहुंचने के लगभग दो घंटे बाद टीम के एक सदस्य ने PTI को बताया, "छह वुशू एथलीटों को नागोया पोर्ट पर खड़े क्रूज शिप में कमरे मिले। हालांकि, एक एथलीट और दो कोच के नाम लिस्ट में नहीं थे।" इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के एक अधिकारी ने बताया कि अब सभी एथलीटों को इटैलियन क्रूज़ शिप में कमरे मिल गए हैं। गेम्स के दौरान क्रूज़ शिप में रहने वाले भारतीय एथलीटों में वुशू और टेबल टेनिस खिलाड़ी शामिल हैं।

खिलाड़ियों को शेयर करने पड़े कमरे!

सब समाचार

+ और भी पढ़ें