Asian Markets : वॉल स्ट्रीट के शेयरों में दिखी गिरावट के बाद एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। AI का बुलबुला फूटने और लेबर मार्केट में मंदी के संकेतों से जुड़ी चिंताओं के कारण ग्लोबल मार्केट पर दबाव बना है। जापान में गिरावट के चलते MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.6% लुढ़क गया है। यह इंडेक्स तीन हफ़्तों में पहली बार गिरावट की ओर बढ़ रहा है। अमेरिकी इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों में तीन कारोबारी सत्रों में दूसरी बार गिरावट दिखी है। एनवीडिया कॉर्प जैसे AI-संबंधित स्टॉक में तेज गिरावट आई है। इसके साथ ही वोलैटिलिटी इंडेक्स में भी तेज बढ़त देखने को मिली है।
