'धमकी के बाद पीछे हट गए ट्रंप...', अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर ईरान का जवाब, दावे को नकारा

ईरानी मीडिया के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, ट्रंप के साथ कोई सीधी या अप्रत्यक्ष बातचीत नहीं हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान की चेतावनी के बाद ट्रंप पीछे हटे। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनकी अमेरिका से किसी भी तरह की बातचीत नहीं हो रही है और न ही वे बातचीत करने की स्थिति में हैं

अपडेटेड Mar 23, 2026 पर 6:29 PM
Story continues below Advertisement
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को फिलहाल टाल दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है। हांलाकि अब ट्रंप के ऐलान के कुछ घंटे बाद ही ईरान ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ईरान का कहना है कि ट्रंप ने यह कदम “ईरान के जवाब के डर” से पीछे हटकर उठाया है।

ईरान ने खारिज किया ट्रंप का दावा 

ईरानी मीडिया के हवाले से  सामने आई जानकारी के मुताबिक, ट्रंप के साथ कोई सीधी या अप्रत्यक्ष बातचीत नहीं हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान की चेतावनी के बाद ट्रंप पीछे हटे। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उनकी अमेरिका से किसी भी तरह की बातचीत नहीं हो रही है और न ही वे बातचीत करने की स्थिति में हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि ट्रम्प ऊर्जा कीमतों को कम करना चाहते हैं और अपने प्लानिंग के लिए वक्त हासिल करना चाहते हैं। इसलिए वे ऐसे बयान दे रहे हैं। बयान में यह भी कहा गया कि क्षेत्रीय देशों की ओर से तनाव कम करने की पहल हो रही है, लेकिन उनकी चिंताओं को अमेरिका के सामने रखा जाना चाहिए, क्योंकि युद्ध की शुरुआत उसी ने की है।


पांच दिनों तक हमलों को रोकनों की कही थी बात

इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा था कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में काफी अच्छी और अहम बातचीत हुई है, जिसका मकसद मध्य-पूर्व में दोनों देशों के बीच चल रही दुश्मनी को पूरी तरह खत्म करना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों तक गहरी और विस्तार से बातचीत हुई, जिसका मकसद मध्य-पूर्व में दोनों देशों के बीच दुश्मनी का पूरा समाधान निकालना है। उन्होंने आगे बताया कि बातचीत का माहौल सकारात्मक रहा है और यह चर्चा पूरे हफ्ते जारी रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वॉर डिपार्टमेंट को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट और ऊर्जा ढांचे पर होने वाले सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए रोक दिया जाए। हालांकि, यह फैसला आगे होने वाली बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान उनके उस अल्टीमेटम के एक दिन बाद आया, जिसमें उन्होंने ईरान से ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को फिर से खोलने की मांग की थी। यह समुद्री रास्ता दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है। वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दावा किया कि ट्रंप ने “ईरान के जवाब के डर से” अपने 48 घंटे के अल्टीमेटम से पीछे हटने का फैसला लिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।