Get App

Bangkok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग! 27 लोगों की मौत, स्टेज के पास धमाके के बाद मची भगदड़

Bangkok Pub Fire: अधिकारियों ने सोमवार (13 जुलाई) को बताया कि रविवार देर रात थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक मशहूर पब में भीषण आग लग गई। इसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से उठे धुएं के बाद लगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 8:48 AM
Bangkok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग! 27 लोगों की मौत, स्टेज के पास धमाके के बाद मची भगदड़
Bangkok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में स्थित एक पब में आगजनी का भीषण हादसा हुआ है

Bangkok Pub Fire: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार (12 जुलाई) देर रात एक मशहूर लाइव म्यूजिक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। जबकि 63 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक यह हाल के वर्षों में देश की सबसे भयावह मनोरंजन स्थल अग्निकांड घटनाओं में से एक है। यह हादसा रविवार देर रात करीब 11:57 बजे बैंकॉक के चातुचक जिले स्थित रोंग बीयर ना लात फ्राओ (Rong Beer Na Lat Phrao) नामक लाइव म्यूजिक पब में हुआ।

दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक पूरा परिसर घने धुएं से भर चुका था और कई लोग अंदर ही फंस गए। प्रधानमंत्री अनुटिन चार्नवीराकुल ने घटनास्थल का दौरा कर 27 शव बरामद होने की पुष्टि की।

वहीं, बैंकॉक प्रशासन के अनुसार 63 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 22 की हालत गंभीर बनी हुई है। बैंकॉक मेट्रोपॉलिटन एडमिनिस्ट्रेशन के आपदा रोकथाम और शमन विभाग के निदेशक सुरियाचाई राविवन के अनुसार, मरने वालों की संख्या 27 पर स्थिर हो गई है।

स्टेज के पास सर्किट ब्रेकर से उठा धुआं, फिर हुआ धमाका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें