Get App

Bangladesh Cricket: बर्बादी की राह पर बांग्लादेश क्रिकेट! खिलाड़ियों के विद्रोह के बाद बोर्ड ने अपने ही डायरेक्टर को हटाया

Bangladesh Cricket: क्रिकेट बोर्ड के अहम पद से नजमुल नजमुल को हटाए जाने के बावजूद गुरुवार (15 जनवरी) को होने वाले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दो मैच स्थगित कर दिए गए। BPL में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के डायरेक्टर के पद से नजमुल को तुरंत हटाने की अपनी मांग पर एकजुट थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 8:35 PM
Bangladesh Cricket: बर्बादी की राह पर बांग्लादेश क्रिकेट! खिलाड़ियों के विद्रोह के बाद बोर्ड ने अपने ही डायरेक्टर को हटाया
Bangladesh Cricket: बांग्लादेश को भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI से पंगा लेना भारी पड़ता नजर आ रहा है

Bangladesh Cricket: खिलाड़ियों के विद्रोह के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को गुरुवार (15 जनवरी) को अपने ही फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम को पद से हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा। बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए इस्लाफ के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। क्रिकेट बोर्ड के अहम पद से नजमुल को हटाए जाने के बावजूद गुरुवार को होने वाले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के दो मैच स्थगित कर दिए गए। BPL में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी BCB डायरेक्टर के पद से नजमुल को तुरंत हटाने की अपनी मांग पर एकजुट थे।

खिलाड़ियों और जनता के दबाव में बीसीबी को कार्रवाई करनी पड़ी। मजबूर होकर नजमुल को बोर्ड की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन पद से हटा दिया गया। यह साफ नहीं है कि वह BCB डायरेक्टर बने रहेंगे या नहीं।

BCB ने एक बयान में कहा, "बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यह सूचित करना चाहता है कि हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा के बाद और संगठन के सर्वोत्तम हित में BCB अध्यक्ष ने नज़मुल इस्लाम को तत्काल प्रभाव से फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन की जिम्मेदारियों से मुक्त करने का फैसला किया है।"

इसमें आगे कहा गया, "BCB अध्यक्ष अगले आदेश तक फाइनेंस कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन का पद संभालेंगे। BCB दोहराता है कि क्रिकेटरों के हित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। बोर्ड अपने अधिकार क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें