Get App

Bangladesh Protests: उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन, मीडिया दफ्तरों में लगाई आग

Bangladesh Protests: सिंगापुर में 'जुलाई विद्रोह' के आयोजक शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका और चट्टोग्राम सहित बांग्लादेश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इंकलाब मंच के प्रवक्ता हादी की 12 दिसंबर को ढाका में सिर में गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 8:25 AM
Bangladesh Protests: उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन, मीडिया दफ्तरों में लगाई आग
Bangladesh Protests: बांग्लादेश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं

Bangladesh Protests: पिछले हफ्ते गोली लगने से 'जुलाई विद्रोह’ के एक प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पूरे बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैंउस्मान हादी की छह दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद गुरुवार रात सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गईपिछले सप्ताह अज्ञात बंदूकधारियों ने हादी के सिर में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए

अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "आज मैं आपके समक्ष अत्यंत दुखद समाचार लेकर आया हूं। 'जुलाई विद्रोह' के निडर योद्धा और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी अब हमारे बीच नहीं रहे" यूनुस ने हादी के हत्यारों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई का वादा किया। साथ ही एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।

ढाका में हिंसक प्रदर्शन

हादी की मौत के बाद ढाका और चट्टोग्राम सहित बांग्लादेश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इंकलाब मंच के संयोजक हादी की 12 दिसंबर को ढाका में सिर में गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें