Get App

बांग्लादेश में 'बेगमों की जंग' का अंत: तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, 35 साल बाद किसी पुरुष के हाथ में देश की कमान

Tarique Rahman Oath Taking: ढाका के 'जातीय संसद भवन' के साउथ प्लाजा में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पहले ही बीएनपी (BNP) संसदीय दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया था

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 5:34 PM
बांग्लादेश में 'बेगमों की जंग' का अंत: तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, 35 साल बाद किसी पुरुष के हाथ में देश की कमान
Bangladesh New PM oath: तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, 35 साल बाद किसी पुरुष के हाथ में देश की कमान

पड़ोसी देश बांग्लादेश में मंगलवार को एक नए युग की शुरुआत हुई। 17 साल का वनवास काटकर लौटे तारिक रहमान ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। यह पल बांग्लादेश के इतिहास के लिए बेहद खास है, क्योंकि दशकों बाद वहां की राजनीति से 'बेगमों' (शेख हसीना और खालिदा जिया) का दबदबा खत्म हुआ है।

ढाका के 'जातीय संसद भवन' के साउथ प्लाजा में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पहले ही बीएनपी (BNP) संसदीय दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया था।

35 साल बाद मिला 'पुरुष प्रधानमंत्री'

बांग्लादेश के राजनीतिक इतिहास में यह एक बड़ा बदलाव है। पिछले 35 सालों से बांग्लादेश की सत्ता या तो शेख हसीना के पास थी या तारिक रहमान की मां खालिदा जिया के पास। तारिक रहमान 35 साल में बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री बने हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें