Get App

पाकिस्तानी सेना पर कहर बरपा रही बलोच आर्मी, दर्जनों सैनिकों को उतारा मौत के घाट; जानें क्या है ताजा हालात

BLA Attacks Pakistan Army: BLA ने अपने बयान में दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के 42 जवानों को मार गिराया है। रिपोर्ट के अनुसार, हरनाई के शहरग इलाके में झड़प के दौरान सुरक्षा बलों के एक जवान को बंधक भी बना लिया गया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 4:06 PM
पाकिस्तानी सेना पर कहर बरपा रही बलोच आर्मी, दर्जनों सैनिकों को उतारा मौत के घाट; जानें क्या है ताजा हालात
बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है

Balochistan Attacks: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर भारी हिंसा और संघर्ष की खबरें सामने आई हैं। अलगाववादी समूह 'बलूच लिबरेशन आर्मी' (BLA) ने पाकिस्तानी सेना पर कहर बरपाया है। BLA ने ये दावा किया है कि पिछले 10 दिनों में 27 बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। प्रवक्ता जीयंद बलूच के बयान के मुताबिक, इन हमलों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

अब तक 42 सैनिकों की मौत

BLA ने 'द बलूचिस्तान पोस्ट' (TBP) के माध्यम से जारी बयान में दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के 42 जवानों को मार गिराया है। रिपोर्ट के अनुसार, हरनाई के शहरग इलाके में झड़प के दौरान सुरक्षा बलों के एक जवान को बंधक भी बना लिया गया है। संगठन ने यह भी स्वीकार किया कि इन भीषण मुठभेड़ों में उसके अपने तीन लड़ाके भी मारे गए हैं।

ड्रोन स्ट्राइक और IED ब्लास्ट से दहला बलूचिस्तान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें