Get App

Epstein Files से जुड़े केस में हुई ब्रिटेन के राजा के भाई की गिरफ्तारी, लेकिन पुलिस ने नहीं बताया नाम! ऐसा क्यों?

थेम्स वैली पुलिस के असिस्टेंट चीफ कॉन्स्टेबल ओलिवर राइट ने कहा, “पूरी जांच के बाद हमने सरकारी पद के दुरुपयोग के आरोप की जांच शुरू कर दी है। हम जांच की निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखना चाहते हैं। हमें पता है कि इस मामले में जनता की बहुत रुचि है, और सही समय पर हम अपडेट देंगे

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 6:33 PM
Epstein Files से जुड़े केस में हुई ब्रिटेन के राजा के भाई की गिरफ्तारी, लेकिन पुलिस ने नहीं बताया नाम! ऐसा क्यों?
Epstein Files से जुड़े केस में हुई ब्रिटेन के राजा के भाई की गिरफ्तारी, लेकिन पुलिस ने नहीं बताया नाम!

ब्रिटेन में एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर को “सरकारी पद के दुरुपयोग” के शक में गिरफ्तार किया गया है। उन पर यह भी आरोप है कि उनके संबंध पहले से दोषी ठहराए जा चुके सेक्स अपराधी जेफ्री एपस्टीन से थे। एंड्रयू, किंग चार्ल्स III के छोटे भाई हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिलहाल थेम्स वैली पुलिस की हिरासत में हैं। हालांकि, ब्रिटेन के कानून के अनुसार पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति का नाम आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है। लेकिन उन्होंने “सरकारी पद के दुरुपयोग” की जांच शुरू करने की बात कही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला एंड्रयू से जुड़ा है।

थेम्स वैली पुलिस के असिस्टेंट चीफ कॉन्स्टेबल ओलिवर राइट ने कहा, “पूरी जांच के बाद हमने सरकारी पद के दुरुपयोग के आरोप की जांच शुरू कर दी है। हम जांच की निष्पक्षता और ईमानदारी बनाए रखना चाहते हैं। हमें पता है कि इस मामले में जनता की बहुत रुचि है, और सही समय पर हम अपडेट देंगे।”

ब्रिटेन का कानून क्या कहता है?

ब्रिटेन में किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के पास यह ठोस आधार होना चाहिए कि अपराध हुआ है और उस व्यक्ति को गिरफ्तार करना जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें