California Bomb Blast Breaking News : कैलिफोर्निया में बड़ा धमाका, एक की मौत और कई घायल
California Bomb Blast Breaking News : कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स शहर में शनिवार को एक क्लिनिक के बाहर हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने इस घटना को "जानबूझकर किया गया आतंकवादी कृत्य" करार दिया है। एफबीआई के लॉस एंजिलिस कार्यालय के प्रमुख अकील डेविस ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि घटना स्थल पर स्थित क्लिनिक को जानबूझकर निशाना बनाया गया। हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला क्यों माना और इसका आधार क्या है।