बेल्जियम में 26 साल के एक कार सेल्समैन की दुनिया अचानक पूरी तरह बदल गई। कार सेल्समैन से युवक सीधा बेल्जियम के शाही परिवार का सदस्य बन गया है। ये कहानी है 26 वर्षीय क्लेमेंट वैंडेनकेर्खोव की। बेल्जियम के प्रिंस लॉरेंट ने क्लेमेंट वैंडेनकेर्खोव को आधिकारिक तौर पर अपना बेटा स्वीकार कर लिया है। 26 वर्षीय क्लेमेंट वैंडेनकेर्खोव अब कानूनी तौर पर बेल्जियम के प्रिंस लॉरेंट के बेटे और शाही परिवार के सदस्य माने जाएंगे। इससे पहले वह अपनी रोजी-रोटी के लिए कार बेचने का काम करते थे। उन्हें आधिकारिक मान्यता देने की प्रक्रिया बेहद निजी तरीके से पूरी की गई और इसकी जानकारी कई महीनों बाद सार्वजनिक हुई।
