Get App

पाक के जिन विमानों को भारत ने मार गिराया, अब चीन की मदद से PAK कर रहा उनकी भरपाई

चीन और पाकिस्तान के अधिकारियों ने जून 2025 में ‘एयरबोर्न अर्ली वार्निंग’ विमान को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू की थी। गौर करने वाली बात यह है कि अगस्त 2025 में भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा था कि भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के छह विमानों को मार गिराया था। इनमें पांच लड़ाकू विमान थे और एक एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान भी शामिल बताया गया था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 6:49 PM
पाक के जिन विमानों को भारत ने मार गिराया, अब चीन की मदद से PAK कर रहा उनकी भरपाई
पाकिस्तान अब चीन के शानक्सी केजे-500 (Shaanxi KJ-500) विमान हासिल करने में लगा है।

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लगभग एक साल बीत चुका है, लेकिन पाकिस्तान के जख्म अभी तक नहीं भर पाए हैं। पाकिस्तान अब चीन के शानक्सी केजे-500 (Shaanxi KJ-500) विमान हासिल करने में लगा है। यह एक तरीके का एयरबर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान का AWACS विमान मार गिराया था।

शांक्सी केजे-500 एक एडवांस ‘एयरबोर्न अर्ली वार्निंग’ विमान है, जिसे लंबी दूरी से हवाई खतरों का पता लगाने, उन्हें ट्रैक करने और उनके खिलाफ कार्रवाई को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए बनाया गया है। इस विमान को हासिल करने की योजना चीन द्वारा पाकिस्तान को दिए जा रहे एक बड़े रक्षा पैकेज का हिस्सा है। इस पैकेज में जे-35ए और एच-क्यू-19 भी शामिल हैं। इस पूरे डील में एडवांस स्टेल्थ तकनीक, बेहतर सेंसर सिस्टम और एच-क्यू-19 जैसी डिफेंस सिस्टम को आपस में जोड़ने की योजना है, ताकि एक मजबूत ‘नेटवर्क आधारित युद्ध क्षमता’ तैयार की जा सके। इससे युद्ध के दौरान अलग-अलग सिस्टम मिलकर ज्यादा प्रभावी तरीके से काम कर पाएंगे।

चीन के साथ हुई ये डील 

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, चीन और पाकिस्तान के अधिकारियों ने जून 2025 में ‘एयरबोर्न अर्ली वार्निंग’  विमान को लेकर औपचारिक बातचीत शुरू की थी। गौर करने वाली बात यह है कि अगस्त 2025 में भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा था कि भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के छह विमानों को मार गिराया था। इनमें पांच लड़ाकू विमान थे और एक एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान भी शामिल बताया गया था। अब पाकिस्तान जो नया एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान चीन से लेने जा रहा है, उसकी मदद से वह दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और ड्रोन का पता पहले ही लगा सकेगा। इससे उसे इंटरसेप्टर विमान और एयर डिफेंस सिस्टम समय रहते तैनात करने में काफी आसानी होगी, और उसकी हवाई सुरक्षा और भी मजबूत हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें