China Taklimakan Desert: चीन ने अपनी तकनीक और वैज्ञानिक सोच के दम पर एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे कभी नामुमकिन माना जाता था। चीन ने अपने सबसे बेरहम और सूखे टकला मकान रेगिस्तान के दक्षिणी किनारे पर रेत के टीलों को गेहूं के लहलहाते खेतों में बदल दिया है। इस रेगिस्तानी इलाके में करीब 23 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में गेहूं की बुआई की जा रही है।
