Get App

ट्रंप के खिलाफ बोली बेटी, बाप ने मार दी गोली! अमेरिका में छुट्टियां मनाने आई ब्रिटिश महिला की गई जान

लूसी के बॉयफ्रेंड सैम लिटलर ने कोर्ट में बताया कि लूसी गल कल्चर के खिलाफ थीं और जब भी उनके पिता हथियार रखने की बात करते थे, तो वह परेशान हो जाती थीं। 10 जनवरी को घर लौटने से पहले दोनों के बीच डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी बहस हुई थी

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 3:26 PM
ट्रंप के खिलाफ बोली बेटी, बाप ने मार दी गोली! अमेरिका में छुट्टियां मनाने आई ब्रिटिश महिला की गई जान
लूसी हैरिसन वारिंगटन की एक फैशन बायर थीं

अमेरिका में एक ब्रिटिश महिला की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। जांच में बताया गया कि घटना से कुछ घंटे पहले दोनों के बीच डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बहस हुई थी। लूसी हैरिसन, जो इंग्लैंड के चेशायर की रहने वाली थीं और फैशन बायर के तौर पर काम करती थीं, पिछले साल जनवरी में टेक्सास के प्रॉस्पर शहर में अपने पिता क्रिस हैरिसन के घर पर थीं। वहीं उनके सीने में गोली लगी।

UK के Metro अखबार के मुताबिक, लूसी के बॉयफ्रेंड सैम लिटलर ने कोर्ट में बताया कि लूसी गल कल्चर के खिलाफ थीं और जब भी उनके पिता हथियार रखने की बात करते थे, तो वह परेशान हो जाती थीं। 10 जनवरी को घर लौटने से पहले दोनों के बीच डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बड़ी बहस हुई थी।

बेडरूम में हाथ पकड़ कर ले गए पिता

सैम के अनुसार, बहस के बाद लूसी रोते हुए ऊपर कमरे में चली गई थीं। उन्होंने अपने पिता से पूछा था, “अगर मैं उस लड़की की जगह होती और मेरे साथ यौन उत्पीड़न होता, तो आपको कैसा लगता?”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें