Get App

Iran-US Tensions: क्या ईरान ने बुशहर के पास मार गिराया अमेरिकी जहाज? एयर डिफेंस एक्टिवेट होने की बात सामने आई, उधर US आर्मी ने ये बताया

Iran-US Tensions: पश्चिम एशिया में जारी भारी सैन्य तनाव के बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ईरान के दक्षिणी बुशहर प्रांत में देर रात ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम अचानक एक्टिवेट हो गए। इसके बाद ईरानी मीडिया ने दावा किया कि उन्होंने एक अमेरिकी विमान को मार गिराया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 29, 2026 पर 9:00 AM
Iran-US Tensions: क्या ईरान ने बुशहर के पास मार गिराया अमेरिकी जहाज? एयर डिफेंस एक्टिवेट होने की बात सामने आई, उधर US आर्मी ने ये बताया
क्या ईरान ने बुशहर के पास मार गिराया अमेरिकी जहाज? एयर डिफेंस एक्टिवेट होने की बात सामने आई, उधर US आर्मी ने ये बताया

Iran-US Tensions: पश्चिम एशिया में जारी भारी सैन्य तनाव के बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ईरान के दक्षिणी बुशहर प्रांत में देर रात ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम अचानक एक्टिवेट हो गए। इसके बाद ईरानी मीडिया ने दावा किया कि उन्होंने एक अमेरिकी हवाई घुसपैठ को नाकाम करते हुए अमेरिकी जहाज/विमान को मार गिराया है। हालांकि, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, गुरुवार देर रात ईरान के दक्षिणी बुशहर प्रांत में अमेरिकी विमानों से जुड़ी एक हवाई घुसपैठ देखी गई। इसके बाद ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को तुरंत एक्टिवेट कर दिया गया।

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास जहाजों पर हमला

ईरान और अमेरिका के बीच यह ताजा हवाई टकराव उस घटना के कुछ ही घंटों बाद सामने आया है, जिसमें ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास काम कर रहे चार जहाजों पर कथित तौर पर हमले किए थे। बताया जा रहा है कि इन चार जहाजों में वे पोत भी शामिल थे जिनके तार कथित रूप से अमेरिका से जुड़े हुए थे।

अमेरिका ने ईरान पर थोपे नए आर्थिक प्रतिबंध

सब समाचार

+ और भी पढ़ें