Get App

VIDEO: ट्रंप ने महिला रिपोर्टर को कही गंदी बात? उसने ऐसा क्या सवाल पूछा जिसपर भड़क गए, वीडियो हुआ वायरल

Trump Reporter Controversy: वॉशिंगटन डी.सी. के नेशनल मॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप और एक रिपोर्टर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ये दावा किया जा है कि ट्रंप ने रिपोर्टर को गाली दी

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 08, 2026 पर 2:53 PM
VIDEO: ट्रंप ने महिला रिपोर्टर को कही गंदी बात? उसने ऐसा क्या सवाल पूछा जिसपर भड़क गए, वीडियो हुआ वायरल
ट्रंप ने वहां मौजूद वर्कर्स से बात करते हुए राचेल स्कॉट को 'सबसे खराब रिपोर्टर्स में से एक' और 'हॉरर शो' करार दिया

Trump Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसी हरकत कर दी है जिससे वो एक बार फिर से विवादों के केंद्र में आ गए हैं। वॉशिंगटन डी.सी. के नेशनल मॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप और रिपोर्टर राचेल स्कॉट के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा ये किया जा रहा है कि ट्रंप ने पत्रकार के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया।

क्या था वो सवाल जिसपर भड़के ट्रंप

यह वाकया तब हुआ जब ट्रंप 'लिंकन मेमोरियल' के रेनोवेशन कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान राचेल स्कॉट ने ईरान के साथ जारी युद्ध और बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर प्रशासन की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा- 'मिस्टर प्रेसिडेंट, ईरान के साथ युद्ध की पृष्ठभूमि के बीच आप इन प्रोजेक्ट्स पर क्यों ध्यान दे रहे हैं? हम अभी भी गैस की कीमतों को आसमान छूते देख रहे हैं।'

इस सवाल पर ट्रंप ने तुरंत टोकते हुए कहा, 'क्योंकि मैं अपने देश को सुंदर और सुरक्षित रखना चाहता हूं।' उन्होंने आगे पत्रकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'आपने जो पूछा वह एक मूर्खतापूर्ण सवाल है... वैसे आप गंदगी को मुझसे बेहतर समझ सकती हैं बेबी, लेकिन मैं इसकी अनुमति नहीं देता।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें