Get App

US-Iran Tension: 'ईरान के साथ सीजफायर खत्म...' ट्रंप का बड़ा ऐलान, मिडिल ईस्ट में फिर से भयंकर तबाही की आहट

Donald Trump Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में दोनों देशों के बीच जारी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान आग में घी का काम कर रहा है। ट्रंप ने दोटूक शब्दों में कहा, 'जहां तक मेरा सवाल है, ईरान के साथ हुआ समझौता और सीजफायर अब खत्म हो चुका है'

Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 2:12 PM
US-Iran Tension: 'ईरान के साथ सीजफायर खत्म...' ट्रंप का बड़ा ऐलान, मिडिल ईस्ट में फिर से भयंकर तबाही की आहट
ट्रंप ने ईरानी नेताओं को 'झूठा', 'नीच' और 'सनकी' तक कह डाला

Donald Trump on Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य टकराव अब पूरी तरह से कूटनीतिक युद्ध में बदल चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज एक बेहद चौंकाने वाला ऐलान करते हुए कहा है कि ईरान के साथ हुआ समझौता और सीजफायर अब पूरी तरह से 'खत्म' हो चुका है।

अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान नाटो के महासचिव मार्क रुटे के साथ मौजूद ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने साफ कहा कि अब ईरान के साथ किसी भी तरह की बातचीत करना सिर्फ और सिर्फ समय की बर्बादी है।

'मेरे लिए अब समझौता खत्म': डोनाल्ड ट्रंप

मिडिल ईस्ट में दोनों देशों के बीच जारी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान आग में घी का काम कर रहा है। ट्रंप ने दोटूक शब्दों में कहा, 'जहां तक मेरा सवाल है, ईरान के साथ हुआ समझौता और सीजफायर अब खत्म हो चुका है।' ट्रंप ने अपने आक्रामक अंदाज में ईरानी लीडरशिप को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ईरानी नेताओं को 'झूठा', 'नीच' और 'सनकी/बीमार लोग' तक कह डाला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें