Get App

'आज रात होगा जोरदार हमला...', ईरान से सीजफायर टूटने के बाद ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

तुर्की की राजधानी अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर ईरान के हमलों ने संघर्ष रोकने के लिए हुए अस्थायी समझौते का उल्लंघन किया है। इसी वजह से अब हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान की हालिया कार्रवाई से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका का मकसद ईरान में सत्ता परिवर्तन कराना नहीं है, लेकिन वह किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 7:36 PM
'आज रात होगा जोरदार हमला...', ईरान से सीजफायर टूटने के बाद ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
ईरान और अमेरिका के ताजा हमलों ने माहौल को एक बार फिर गरमा दिया है।

ईरान और अमेरिका के ताजा हमलों ने माहौल को एक बार फिर गरमा दिया है। पीस प्लान को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से जोरदार वार और पलटवार के बाद अब अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है। नाटो के शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने तुर्की पहुंचे ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर खत्‍म हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को संकेत दिया कि अमेरिका आज रात ईरान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

ईरान से सीजफायर टूटने के बाद ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

तुर्की की राजधानी अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर ईरान के हमलों ने संघर्ष रोकने के लिए हुए अस्थायी समझौते का उल्लंघन किया है। इसी वजह से अब हालात फिर से तनावपूर्ण हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान की हालिया कार्रवाई से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका का मकसद ईरान में सत्ता परिवर्तन कराना नहीं है, लेकिन वह किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान के जहाजों पर किए गए हमले अस्थायी संघर्ष-विराम समझौते का उल्लंघन हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करना होगा, नहीं तो अमेरिका खुद कार्रवाई करेगा।

इससे पहले ट्रंप ने उस समझौते से अलग होने का ऐलान किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच लड़ाई कुछ समय के लिए रुकी थी और आगे बातचीत की उम्मीद बनी हुई थी। लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हुए हमलों के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया है और संघर्ष दोबारा शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें