Iran US Peace Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता लगभग पूरा हो चुका है, बस इस पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। इस समझौते के तहत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक, होर्मुज को दोबारा खोला जाएगा, जो युद्ध के कारण लंबे समय से बंद था।
