Get App

Viral Buffalo: 700 kg का ‘डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा हुआ दुनियाभर में वायरल, बकरीद से पहले बांग्लादेश में बना आकर्षण का केंद्र, देखें- वीडियो

Viral 'Donald Trump' Buffalo: रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 700 किलोग्राम वजनी एक 'एल्बिनो' (सफेद रंग का) भैंसा है, जिसका नाम 'डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Buffalo)' रखा गया है। यह वायरल भैंसा बकरीद से पहले बांग्लादेश समेत दुनियाभर में वायरल हो गया है। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 18, 2026 पर 5:37 PM
Viral Buffalo: 700 kg का ‘डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा हुआ दुनियाभर में वायरल, बकरीद से पहले बांग्लादेश में बना आकर्षण का केंद्र, देखें- वीडियो
Viral 'Donald Trump' Buffalo: बांग्लादेश का 700 किलोग्राम का ‘डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है

Viral 'Donald Trump' Buffalo: 'ईद उल अजहा' यानी बकरीद से पहले बांग्लादेश में दो भैंसे अचानक से दुनियाभर में वायरल हो गए हैं। इनके नाम दुनिया के दो बड़े नेताओं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के नाम पर रखे गए हैं। 'रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों में से सबसे ज्यादा मशहूर लगभग 700 किलोग्राम वजनी 'एल्बिनो' (सफेद रंग का) भैंसा है, जिसका नाम 'डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Buffalo)' रखा गया है। यह वायरल भैंसा नारायणगंज के पाईकपारा इलाके में है।

इन भैंसों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। The Independent की एक रिपोर्ट के अनुसार, "डोनाल्ड ट्रंप" उपनाम वाली एक भैंस का वजन लगभग 700 किलोग्राम है। वह अपनी पीली त्वचा और हल्के रंग के बालों के कारण लोकप्रिय हो गई है। इसे देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति के मशहूर हेयरस्टाइल की याद दिलाते हैं।

लोग ले रहे हैं सेल्फी

लोगों का मानना ​​है कि वे वैश्विक राजनीतिक हस्तियों डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू से मिलती-जुलती हैं। राजधानी ढाका के पास के एक खेत में ये जानवर अब भीड़ और सेल्फी का केंद्र बन गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस भैंसे के सिर पर मौजूद सुनहरे रंग के बालों और इसकी शक्ल की अमेरिका के राष्ट्रपति से तुलना रहे हैं। बांग्लादेश में 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम की भैंस के साथ लोग सेल्फी ले रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर मजा भी उड़ा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें