होर्मुज पर ट्रंप ने दे दिया सबसे बड़ा अपडेट! ईरान को आखिरी अल्टिमेटम के साथ किया ये बड़ा ऐलान

US Iran Conflict: एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बहुत जल्द नहीं खोला गया, तो ईरान को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर व्यापारिक जहाजों का रास्ता रोका गया, तो अमेरिकी सेना ईरान पर जोरदार पलटवार करेगी

अपडेटेड Aug 05, 2026 पर 9:27 AM
ट्रंप ने कहा, 'हमारी ईरान के साथ बहुत अच्छी चर्चा चल रही है'

Donald Trump Warning to Iran: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी भारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद सख्त लहजे में अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही जल्द बहाल नहीं की गई, तो ईरान पर 'बेहद करारा हमला' किया जाएगा। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह संकेत भी दिए हैं कि दोनों देशों के बीच बातचीत भी जारी है।

'बहुत जल्द खुलेगा रास्ता या होगा हमला'

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बहुत जल्द नहीं खोला गया, तो ईरान को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर व्यापारिक जहाजों का रास्ता रोका गया, तो अमेरिकी सेना ईरान पर जोरदार पलटवार करेगी।


कैलिफोर्निया दौरे के दौरान ट्रंप ने कहा, 'हमारी ईरान के साथ बहुत अच्छी चर्चा चल रही है।' उनका मानना है कि पिछले 5 महीनों से जारी इस सैन्य और आर्थिक संघर्ष को खत्म करने के लिए ईरान भी समझौता करने को उत्सुक है।

अमेरिका ने समझौते की उम्मीद जताई

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भी सीएनबीसी को दिए बयान में कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए समझौता अब बेहद करीब दिख रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ईरान के साथ जारी वार्ताओं का यह दौर इस 5 महीने लंबे टकराव को खत्म करने का 'आखिरी मौका' है। अगर वार्ता विफल रहती है, तो खाड़ी क्षेत्र में सैन्य स्थिति और विकराल हो सकती है।

दुनिया के लिए क्यों बेहद अहम है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने वाला एक संकरा जलमार्ग है। दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है। इस जलमार्ग में किसी भी रुकावट या जहाजों पर हमले से पूरी दुनिया में कच्चे तेल और एलएनजी की कीमतें आसमान छूने लगती हैं, जिसका सीधा असर भारत समेत सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में महंगाई पर पड़ता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।