Get App

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही सहयोगी देशों को दी चेतावनी, बोले- ‘होर्मुज जाकर खुद लाओ अपना तेल’

डोनाल्ड ट्रंप ने खासतौर पर ब्रिटेन जैसे देशों को निशाने पर लिया, जिन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जिन देशों को फ्यूल नहीं मिल रहा है, उन्हें अब खुद आगे आना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि ऐसे देश या तो अमेरिका से तेल खरीदें या फिर खुद होर्मुज जलडमरूमध्य तक जाकर सप्लाई सुनिश्चित करें

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 6:17 PM
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही सहयोगी देशों को दी चेतावनी, बोले- ‘होर्मुज जाकर खुद लाओ अपना तेल’
डोनाल्ड ट्रंप ने सहयोगी देशों को कहा कि अमेरिका अब हर बार उनकी मदद के लिए मौजूद नहीं रहेगा

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी संकट के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सहयोगी देशों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने साफ कहा है कि अब दूसरे देशों को अपनी ऊर्जा जरूरतें खुद पूरी करनी होंगी और अमेरिका हर बार मदद के लिए आगे नहीं आएगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज समुद्री मार्ग में बाधा के कारण पूरी दुनिया की ऑयल और गैस सप्लाई पर असर पड़ा है।

ब्रिटेन समेत कई देशों पर निशाना

ट्रंप ने खासतौर पर यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों को निशाने पर लिया, जिन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जिन देशों को जेट फ्यूल नहीं मिल रहा है, उन्हें अब खुद आगे बढ़कर अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर लिखा कि ऐसे देश या तो अमेरिका से तेल खरीदें या फिर खुद होर्मुज जलडमरूमध्य तक जाकर सप्लाई सुनिश्चित करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें