Get App

दुबई में मिसाइल हमले के अलर्ट से मची दहशत, छिपने लगे लोग...आई ये वार्निंग

NCEMA ने कहा कि UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने देश को निशाना बनाने वाली मिसाइल के खतरे का पता लगाया है। यह अलर्ट अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण इलाके में बढ़े हुए तनाव के बीच जारी किया गया है। यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण पूरे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2026 पर 9:21 PM
दुबई में मिसाइल हमले के अलर्ट से मची दहशत, छिपने लगे लोग...आई ये वार्निंग
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई में मिसाइल हमले की वॉर्निंग आई है।

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई में मिसाइल हमले की वॉर्निंग आई है। UAE की नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने आज शाम दुबई के लिए मिसाइल चेतावनी जारी की है और लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है।

NCEMA ने कहा कि UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने देश को निशाना बनाने वाली मिसाइल के खतरे का पता लगाया है। यह अलर्ट अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण इलाके में बढ़े हुए तनाव के बीच जारी किया गया है। यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण पूरे क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी हुई है।

इस हमले के पीछे कौन है?

दुबई के लिए जारी मिसाइल चेतावनी के पीछे किसका हाथ है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती रिपोर्टों में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और यमन के हूती समूह की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, यूएई की ओर से अभी किसी एक संगठन को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें