अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस की बीमारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब तक 900 से अधिक संदिग्ध मामले सामने आ चुके हैं और 100 से अधिक संदिग्ध मौतें दर्ज की गई हैं। कांगो के पूर्वी हिस्से में इबोला वायरस का संकट लगातार गहराता जा रहा है। हालात तब और गंभीर हो गए जब गुस्साए लोगों ने इबोला मरीजों के इलाज के लिए बनाए गए एक स्वास्थ्य केंद्र में आग लगा दी। इस घटना के बाद कई संदिग्ध मरीज वहां से भाग निकले और अब उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
