Eiffel Tower Director Resigns: फ्रांस के पेरिस में स्थित मशहूर एफिल टावर का संचालन करने वाली कंपनी Société d’Exploitation de la tour Eiffel (SETE) के डायरेक्टर जनरल पैट्रिक ब्रांको रुवो साल के अंत तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। यह फैसला उस विवाद के बाद आया है, जिसमें हिंदू धार्मिक संगठन बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को कथित तौर पर वहां से हटाने का मामला सामने आया था। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, SETE ने कहा कि आंतरिक जांच में दौरे के आयोजन के दौरान संचालन संबंधी खामियां और कमियां सामने आईं। कंपनी ने माना कि इन खामियों के कारण उस दिन महिला कर्मचारियों को दौरे से अलग रखा गया, जिसे उसने अस्वीकार्य स्थिति बताया। रुवो वर्ष 2018 के अंत से SETE के प्रमुख हैं।
