El Mencho: बेटे को उम्रकैद, दामाद को 140 साल, जीजा को 30 साल की सजा! ड्रग डॉन के घर का हर सदस्य था तस्कर

El Mencho: 22 फरवरी को मेक्सिकन सेना ने जालिस्को के तपलपा इलाके में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान एल मेंचो गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि एल मेंचो का परिवार भी कार्टेल की गतिविधियों में शामिल था। उसके बेटे, बेटी, भाई और दामाद पर भी गंभीर आरोप लगे हैं

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 7:28 PM
Story continues below Advertisement
El Mencho: बेटे को उम्रकैद, दामाद को 140 साल, जीजा को 30 साल की सजा! ड्रग डॉन के घर का हर सदस्य था तस्कर

मेक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया सरगना नेमेसियो रुबेन ओसेगेरा सर्वांतेस, जिसे एल मेंचो के नाम से जाना जाता था, मारा गया है। वह जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का संस्थापक और प्रमुख था, जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग तस्करी गिरोहों में गिना जाता है। 22 फरवरी को मेक्सिकन सेना ने जालिस्को के तपलपा इलाके में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान एल मेंचो गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि एल मेंचो का परिवार भी कार्टेल की गतिविधियों में शामिल था। उसके बेटे, बेटी, भाई और दामाद पर भी गंभीर आरोप लगे हैं।

एल मेंचो का बेटा

उसका बेटा रुबेन ओसेगेरा गोंजालेज, जिसे “एल मेंचीतो” कहा जाता है, को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वह CJNG का बड़ा सदस्य था और करीब 7 साल तक गिरोह चलाता रहा। उसने अमेरिका में बड़े पैमाने पर ड्रग्स भेजे, जिनमें कई टन कोकीन शामिल थी।


उसे ड्रग तस्करी से कमाए गए 6 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम भी सरकार को छोड़ने का आदेश दिया गया है। 2013 में अमेरिका में फैले फेंटानिल संकट की शुरुआत में भी उसका नाम सामने आया था।

बड़ी बेटी को भी सजा

एल मेंचो की बड़ी बेटी जेसिका जोहाना ओसेगेरा गोंजालेज को 2021 में 30 महीने की जेल की सजा हुई थी। उस पर ड्रग तस्करों के लिए पैसों के लेन-देन में मदद करने का आरोप था।

हालांकि, वह 2022 में तय समय से पहले रिहा हो गई। उसने अमेरिकी कानून और “किंगपिन एक्ट” का उल्लंघन किया था, जो ड्रग कार्टेल पर कार्रवाई के लिए बनाया गया है।

भाई ने रची मौत की साजिश

एल मेंचो के भाई एंटोनियो ने पुलिस से बचने के लिए अपनी झूठी मौत की खबर फैलाई और अमेरिका भाग गया, लेकिन 2022 में उसे पकड़ लिया गया। उस पर 20 साल से ज्यादा समय तक कोकीन और मेथामफेटामिन अमेरिका भेजने की साजिश रचने का आरोप है।

जीजा और दामाद भी जेल में

उसके जीजा “लोस कुइनिस” ने कार्टेल को आर्थिक मदद दी और यहां तक कि छोटी पनडुब्बी से ड्रग्स तस्करी की। उसे 2017 में ब्राजील में पकड़ा गया और अमेरिका में 30 साल की सजा हुई।

वहीं उसके दामाद क्रिस्टियन फर्नांडो गुटिएरेज-ओचोआ ने भी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी मौत का नाटक किया। लेकिन दिसंबर 2025 में उसे इंटरनेशनल मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 140 महीने की जेल की सजा सुनाई गई।

कुल मिलाकर, एल मेंचो का पूरा परिवार ड्रग तस्करी से जुड़ा रहा। अब उसके मारे जाने के बाद भी CJNG का नेटवर्क और उसके प्रभाव को लेकर दुनिया भर में चर्चा जारी है।

VIDEO: मैक्सिको में आतंक का तांडव, कार्टेल मेंबर्स ने गैस स्टेशन फूंका' ड्रग किंग 'एल मेंचो' की मौत के बाद भड़की हिंसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।