मेक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया सरगना नेमेसियो रुबेन ओसेगेरा सर्वांतेस, जिसे एल मेंचो के नाम से जाना जाता था, मारा गया है। वह जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का संस्थापक और प्रमुख था, जिसे दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग तस्करी गिरोहों में गिना जाता है। 22 फरवरी को मेक्सिकन सेना ने जालिस्को के तपलपा इलाके में छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान एल मेंचो गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि एल मेंचो का परिवार भी कार्टेल की गतिविधियों में शामिल था। उसके बेटे, बेटी, भाई और दामाद पर भी गंभीर आरोप लगे हैं।
