Nvidia CEO कंट्रोवर्सी में कूदे एलन मस्क! जेनसन हुआंग की वापसी वाली पिटीशन पर लगाई मुहर, कहा- 'यह मेरे लिए सम्मान...'

Elon Musk Jensen Huang Nvidia CEO: अफेयर विवाद के चलते एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा देने वाले जेनसन हुआंग की वापसी के लिए अब समर्थन जुटने लगा है। एलन मस्क ने उनकी बहाली के लिए चल रही पिटीशन पर साइन करने का ऐलान किया है। उधर, कंपनी के अंदर भी कर्मचारियों ने 'द बॉस' को वापस लाने की मांग उठाई है। फिलहाल कोलेट क्रेस्से अंतरिम सीईओ की कमान संभाल रही हैं

अपडेटेड Nov 14, 2026 पर 9:53 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मस्क ने लिखा, 'जेन्सन को वापस लाने के लिए एक पिटीशन चल रही है, और मैं भी इस पर साइन कर रहा हूं'

Elon Musk On Jensen Huang: टेक जगत से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। Nvidia के को-फाउंडर और सीईओ जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद अब उनके समर्थन में बड़ा माहौल बनने लगा है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े विवादों के बीच इस्तीफा देने वाले जेनसन को वापस लाने के लिए एक पिटीशन शुरू की गई है, जिस पर खुद टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भी मुहर लगा दी है।

एलन मस्क ने किया सपोर्ट, बोले- 'मैं भी कर रहा हूं साइन'

एक्स पर एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए एलन मस्क ने शुक्रवार को लिखा, 'जेन्सन को वापस लाने के लिए एक पिटीशन चल रही है, और मैं भी इस पर साइन कर रहा हूं'।


इतना ही नहीं, एक अन्य यूजर के इस सुझाव पर कि मस्क को जेन्सन हुआंग को अपनी कंपनी में हायर कर लेना चाहिए, मस्क ने जवाब दिया कि 'यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।' मस्क के इस बयान के बाद टेक वर्ल्ड में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

क्यों देना पड़ा था जेनसन हुआंग को इस्तीफा?

जेनसन हुआंग ने 33 साल तक एनवीडिया का नेतृत्व करने के बाद पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे की मुख्य वजह उनके कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनके रिश्ते कई महिलाओं के साथ थे, जिसमें एक चीनी बिजनेसवुमन भी शामिल थी, जिस पर अमेरिकी खुफिया अधिकारियों द्वारा चीनी खुफिया सेवाओं से जुड़े होने का संदेह जताया गया था। इसके अलावा एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस-प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल और एक अन्य अज्ञात कर्मचारी का नाम भी सामने आया था।

कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल में जेनसन ने अपनी पत्नी के प्रति वफादार न रहने की बात स्वीकार की थी और कहा था कि उनके इस कदम का कोई "बहाना" नहीं है।

कर्मचारियों ने भी की जेनसन की वापसी की मांग

विवाद के बीच एनवीडिया के भीतर भी कर्मचारियों का एक बड़ा वर्ग जेनसन हुआंग के समर्थन में उतर आया है। 'WIRED' की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के इंटरनल प्लेटफॉर्म पर एक लंबे समय से कार्यरत इंजीनियर ने पोस्ट डालकर बोर्ड से अपील की है कि नेतृत्व पर कोई भी फैसला लेने से पहले कर्मचारियों की राय पर जरूर विचार किया जाए।

एक अन्य कर्मचारी ने लिखा, 'हम सब इंसान हैं और गलतियां हो सकती हैं। जेन्सन ने बहुत अच्छे काम किए हैं और उन्हें एक दूसरा मौका मिलना चाहिए।'

अब कौन संभाल रहा है एनवीडिया की कमान?

जेन्सन हुआंग के इस्तीफे के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने फिलहाल कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कोलेट क्रेस्से (Colette Kress) को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। 59 वर्षीय कोलेट सितंबर 2013 से कंपनी से जुड़ी हैं और परमानेंट सीईओ की नियुक्ति होने तक वह अपनी सीएफओ की जिम्मेदारी के साथ-साथ कंपनी का कामकाज भी संभालेंगी। वहीं, नए सीईओ की रेस में आर्म होल्डिंग्स के सीईओ रिने हास का नाम भी चर्चा में है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।